फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुबह 33 केवी लाइन हुई खराब, शाम को बारिश ने उड़ाया बिजली का फ्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 33 केवी लाइन में खराबी आने से रविवार सुुबह शहर के कई उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप रही। शाम को बारिश ने व्यवस्था का फ्यूज उड़ा दिया। ट्रिपिंग के कारण शहरवासियों को अवकाश के दिन भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से रविवार सुबह साढ़े सात से साढ़े नौ बजे तक बिजली कटौती हुई। मिशन कंपाउंड, कुतुबखाना व रामपुर गार्डन उपकेंद्र की 33 केवी लाइन सुबह नौ बजे ब्रेकडाउन होने से सभी फीडर 9:50 बजे तक ठप रहे।
10 बजे आपूर्ति बहाल हुई। सुबह 9:15 बजे परसाखेड़ा से आने वाली किला उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से दो घंटे तक बिजली गुल रही। शाहदाना उपकेंद्र के मारवाड़ीगंज, महानगर उपकेंद्र के आशुतोष सिटी में ट्रांसफार्मर में खराबी आने के कारण बिजली कटौती हुई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस प्रथम, द्वितीय व तृतीय से पोषित इलाकों में एक फेस नहीं आने की समस्या रही। गांधी उद्यान के पास विद्युत निगम के कार्यालय के सामने रखे 250 केवीए ट्रांसफार्मर में फॉल्ट की वजह से ट्रिपिंग की समस्या रही। यह हाल तब है, जब ट्रांसफार्मर एक माह पहले ही बदला गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें