फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जगतपुर में 33 केवी लाइन फेल, रामगंगा नगर में लाइन पर पेड़ गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधिकारी भले ही होली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रहे हों, लेकिन शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को इस दौरान भी बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। सोमवार को जगतपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन फेल हो गई। इससे तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। हरूनगला उपकेंद्र के रामगंगानगर में पुलिस चौकी के पास 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने के कारण रामगंगानगर, बाइपास और टीपीनगर फीडरों पर कटौती करनी पड़ी।
विज्ञापन

होली के कारण पांच मार्च तक अनुरक्षण कार्यों और विद्युत निगम के अभियंताओं-कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा इस कारण किया गया है ताकि चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की जा सके और कहीं फॉल्ट होने की दशा में उसे तत्काल ठीक कराकर आपूर्ति को सामान्य किया जा सके। इस बीच सोमवार दोपहर जगतपुर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन फेल हो गई। इससे उपकेंद्र से आपूर्ति बंद करनी पड़ी। रामगंगानगर में सोमवार दोपहर एक पेड़ टूटकर 11 केवी लाइन पर गिर गया। लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां टीपीनगर, बाइपास और रामगंगा नगर फीडर पर भी दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें