फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दुर्गानगर और सुभाषनगर में 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन, तीन घंटे तक कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के कई इलाकों में शनिवार को भी बिजली कटौती ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। सुभाषनगर और दुर्गानगर उपकेंद्रों की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने के कारण तीन घंटे तक कटौती की गई। इससे 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हुए। इधर, मिशन कंपाउंड उपकेंद्र के किला फीडर ने भी दिनभर परेशान किया। किला फीडर बार-बार ब्रेक डाउन होता रहा। एकता नगर फीडर भी शाम के समय ब्रेक डाउन हो गया। हालांकि, यहां एक घंटे में आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन

पिछले दिनों आंधी और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिरने के कारण बिजली निगम को काफी क्षति हुई थी। इसके बाद लाइनों और फीडरों को दुरुस्त करने का काम युद्ध स्तर पर किया गया। इन दिनों तापमान बढ़ने के कारण बिजली की मांग में भी इजाफा हो रहा है। 33 केवी लाइनें ज्यादा लंबी होने के कारण अगर कोई फॉल्ट आता है तो इसे तलाश करने में भी कई-कई घंटे लग जाते हैं। दूसरी ओर इन दिनों जूनियर इंजीनियर और बिजली निगम के संविदा निविदा कर्मचारी धरने पर भी हैं। ऐसे में समय से फॉल्ट सही नहीं हो पा रहे। शनिवार को चौपुला, किला, जीजीआईसी, रामनाथ की डेयरी आदि इलाकों में ज्यादा समस्या रही। सुभाषनगर के बीडीए वन और टू फीडरों पर भी ट्रिपिंग ने उपभोक्ताओं को परेशान किया। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें