फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मिशन उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन, चौपुला में केबल बॉक्स जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को भी शहर के कई इलाकों में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली कटौती
विज्ञापन

बरेली। शहर के कई इलाकों में रविवार को भी लोकल फॉल्ट के कारण लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। चौपुला के पास केबल बॉक्स में आग लगने के कारण तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। अन्य इलाकों से भी ट्रिपिंग और कटौत की शिकायत आती रहीं।
किला फीडर पर रविवार को भी सबसे ज्यादा समस्या रही। हरूनगला, रामगंगा नगर फीडर भी प्रभावित रहे। शुक्रवार को बारिश के कारण शहर में लोकल फॉल्ट की झड़ी लग गई। इस वजह से रविवार शाम तक पूरे शहर में आपूर्ति सामान्य नहीं की जा सकी। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश भी निरीक्षण पर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मिशन उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से चार घंटे तक समस्या बनी रही। यह लाइन शाम 3:30 बजे ब्रेक डाउन हुई। चार घंटे बाद आपूर्ति सामान्य की जा सकी। इस्लामियां, बड़ी बमनपुरी में फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। कुतुबखाना, जगतपुर उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फॉल्ट हुए। सीबीगंज, इज्जतनगर, सिविल लाइंस द्वितीय, महानगर, सुपर सिटी उपकेंद्र के इलाकों से भी ट्रिपिंग की शिकायतें आती रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें