फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक दिन में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पर दर्ज कराए थे 33 मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा सरकार में जिले की राजनीति में नवाबगंज की चेयरपर्सन शहला और उनके पति डॉ. ताहिर का अलग ही जलवा था। थाना पुलिस से लेकर दूसरे विभागों के अफसर उनके इशारे पर चलते थे। यही वजह रही जो परिवार के इशारे पर तत्कालीन नवाबगंज कोतवाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर व उनके परिवार पर एक दिन में 33 मुकदमे दर्ज कराए थे।
विज्ञापन

सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का खासा दबदबा रहा था। शिवपाल यादव से डॉ. ताहिर और उनकी पत्नी शहला की नजदीकी जगजाहिर थी। इसी करीबी के चलते दंपती अक्सर लखनऊ में रहते थे तो शिवपाल यादव के बरेली कार्यक्रमों में दंपती उनके आसपास ही रहते थे। इन्हीं दिनों में शहला व ताहिर की अपने चिर प्रतिद्वंदी भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर और उनके परिवार से अनबन बढ़ गई।
नौबत यहां तक आई कि तत्कालीन एसएसपी धर्मवीर यादव के निर्देश पर नवाबगंज के तत्कालीन कोतवाल जवाहर लाल यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर व उनके परिवार के खिलाफ 24 घंटे में 33 मामले दर्ज कर लिए। पुलिस ने रविंद्र और उनके भाइयों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

भाजपा ने इसे राजनीति से प्रेरित बताकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार आने पर ये मामले खत्म भी कराए गए। हालांकि इस तरह की कार्रवाई से उन दिनों शहला के विरोधियों में अजीब सा खौफ था।

ताहिर की हुई हैं तीन शादियां
करीब 28 साल पहले आगरा में एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान ताहिर की मुलाकात हरदोई के शाहबाद निवासी शहला से हुई और दोनों ने निकाह कर लिया। शहला से ताहिर के दो बेटे और एक बेटी है। इसके बाद ताहिर ने रामपुर जिले की निवासी गजाला से निकाह कर लिया। गजाला से जल्दी ही ताहिर का तलाक हो गया और एक बेटा हुआ। ताहिर और गजाला में अनबन के बाद तलाक हो गया। ताहिर फिर शहला के साथ रहने लगा। कुछ साल पहले ताहिर ने बरेली के फाइक एनक्लेव निवासी गुलनाज से शादी कर ली। उससे दो साल की बेटी भी है।

गुलनाज को लेकर विवाद, ताहिर से अलग हुईं शहला
शहला और उनके पति डॉ. ताहिर काफी समय से अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच विवाद ताहिर की तीसरी पत्नी गुलनाज की वजह से शुरू हुआ और मुकदमेबाजी तक हुई। बताया जा रहा है कि ताहिर अब गुलनाज के साथ ही रहता है। शहला अपने तीनों बच्चों के साथ बरेली में ही दूसरी कॉलोनी में रह रही हैं। ताहिर का एक घर उत्तराखंड के सितारगंज में भी है, वहां उसने शोरूम भी खोला था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें