फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3238 गरीबों को हाथोंहाथ फ्री बिजली कनेक्शन

Sun, 15 Apr 2018 07:36 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
electricity
विज्ञापन
बिजली विभाग ने ग्राम स्वराज योजना के तहत बरेली मंडल में गरीब और सामान्य ग्रामीणों को कनेक्शन देने के लिए 140 विशेष शिविर लगाए। पहले दिन 3,238 आवेदकों को हाथोंहाथ बिजली कनेक्शन सौंपें गए। एमएलए, सांसद और मंत्रियों ने इन कैंपों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

गांव स्वराज योजना में इस बार अनुसूचित जाति/जनजाति और अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को खास तौर पर शामिल किया गया है। प्रदेश में इसका आगाज डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मदिन से होना था। इसके तहत ही जोनल चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल ने बरेली मंडल में 140 स्थानों पर कैंप लगवाए। बरेली जिले में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद धर्मेंद्र कश्यप और सभी एमएलए निर्धारित कैंपों में पहुंचे और गरीब, अनुसूचित जाति/जनजाति और सामान्य वर्ग के लोगों को कनेक्शन स्वीकृति पत्र सौंपे।
चीफ इंजीनियर ने बताया कि योजना में शामिल लाभार्थियों के आवासाें पर मीटर, लाइन, एक एलईडी बल्ब, मोबाइल चार्ज प्वाइंट विभाग फ्री लगाएगा। बरेली में सबसे ज्यादा 1,466 कनेक्शन जारी हुए हैं। बदायूं में 626, पीलीभीत में 663 और शाहजहांपुर में 483 फ्री कनेक्शन वितरित हुए। इनके घरों में शीघ्र बिजली लाइन पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर एसई शहर तारिक वारसी, एक्सईएन, एसडीओ और जेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें