एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय स्नातक की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू करने जा रहा है। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पंद्रह मई तक चलेगी। छात्र फार्म की प्रिंटेड कॉपी निकालकर संबंधित कॉलेजों में बीस मई तक जमा कर सकते हैं। प्रिंटेड कॉपी कॉलेज अपने स्तर से अप्रूव करेंगे। इसके लिए 22 मई की तिथि निर्धारित की गई है। बीस जून तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्याल की मंशा है कि इस बार प्रवेश नियमावली के अनुसार हों। शासन भी इसका शेड्यूल जारी कर चुका है। बारहवीं के बाद जिन छात्रों को स्नातक बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी कृषि, बीएससी ऑनर्स, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी बायोेटेक्नोलॉजी, बीएससी कंप्यूटर, बीएससी गृह विज्ञान, बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम कंप्यूटर, बीकॉम वित्त, बीकॉम वित्तीय सेवा, बी.लिब, विधि त्रिवर्षीय और पंचवर्षीय तथा विभिन्न डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना है वह आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाटा डाउनलोड करके 25 मई तक अपने स्तर से मेरिट तैयार करेंगे। कॉलेज इसे अपनी वेबसाइट और कैंपस में भी प्रदर्शित करेेंगे। बीस जून तक प्रवेश पूरे कर लिए जाएंगे और 25 जून तक अगर छात्रों के डाटाबेस में कोई संशोधन कराना है तो कराए जा सकेंगे।
एडमिशन का शेड्यूल
पंजीकरण शुरू : 16 अप्रैल
पंजीकरण की अंतिम तिथि : 15 मई
कॉलेजों में हार्ड कॉपी जमा करने की तिथि :20 मई
कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन दर्ज करने की तिथि :22 मई
मेरिट जारी करने की तिथि : 25 मई