फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वंदे भारत समेत 32 ट्रेनें निरस्त, परीक्षा के बाद बाकी ट्रेनों में मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उप्र लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) परीक्षा के दौरान रविवार को बरेली होकर गुजरने वाली मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 32 ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन

इसका सीधा असर बाकी ट्रेनों पर दिखा। ट्रेनों में सवार होने और सीट पाने के लिए अभ्यार्थियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। काशी विश्वनाथ और श्रमजीवी एक्सप्रेस को भीड़ के कारण जंक्शन पर तीन-तीन मिनट का अतिरिक्त ठहराव दिया गया।
रेलवे की ओर से परीक्षा के मद्देनजर विशेष ट्रेनों का संचालन नहीं किए जाने से बाकी ट्रेनों पर दबाव ज्यादा रहा। पहली पाली में सुबह 11:30 बजे और दूसरी पाली में अपराह्न 4:30 बजे परीक्षा छूटने के बाद अभ्यार्थियों ने जंक्शन और बस अड्डों का रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर 12 से दो बजे और शाम पांच बजे से सात बजे तक जंक्शन पर काफी भीड़ रही। बरेली आने वाले ज्यादातर अभ्यर्थी लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, फर्रुखाबाद, एटा, कासगंज आदि जिलों के रहे। रोडवेज की ओर से रविवार को 10 रूटों पर 60 बसों के फेरे बढ़ाए जाने की वजह से सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे पर ज्यादा दबाव नहीं दिखा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें