फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम के सात बुजुर्गों समेत 32 मिले संक्रमित

सार

आला हजरत एक्सप्रेस से लिए गए 76 सैंपल में एक पॉजिटिव
 
विज्ञापन
आला हजरत एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों के लिए गए सैंपल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली। वृद्धाश्रम में कोरोना की दस्तक से हड़कंप मच गया है। सभी को देर रात कोविड चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। उधर, आईवीआरआई, ट्रूनेट और एंटीजन से 37 सौ से ज्यादा सैंपल की जांच कराई गई, इसमें 32 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार के मुताबिक कांधरपुर रोड स्थित वृद्धाश्रम में टारगेट सैंपलिंग की गई। इसमें 65 से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्गों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सभी को बेहतर इलाज के लिए कोविड चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि, किसी की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही। उधर, दिल्ली से वापस आने वालों की जांच के लिए शनिवार रात नौ बजे स्वास्थ्य विभाग की टीम जंक्शन पहुंची। टीम में रामप्रताप, विवेक, बाबू, आसिफ खान, अतुल यादव और अजय प्रताप शामिल रहे। 76 सैंपल की जांच की गई जिसमें एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है।
इसके अलावा लाइनपार फरीदपुर, इज्जतनगर, खुर्रम गौंटिया, एकतानगर, मंडल विहार, आवास विकास कॉलोनी, कानून गोयान, राजेंद्रनगर, किला लीची बाग, कचहरी रोड, डीडी पुरम, फरीदाबाद एचबी कॉलोनी, शाहजहांपुर, सुभाषनगर, शाहदाना कॉलोनी, हरदासपुर, इंदिरा नगर, सुपरसिटी, बांके विहारी कॉलोनी, महानगर, टयूलिप टॉवर, मॉडल टाउन, मढीनाथ में संक्रमित मिले हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें