बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में चल रही राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक/बालिकाओं की तैराकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ हॉस्टल और मेरठ के तैराक बच्चों का दबदबा रहा। बालक वर्ग ग्रुप तीन की 200 मीटर फ्री स्टाइल में विंध्यांचल के अनिल यादव, बालिका वर्ग में मेरठ की प्रियानी सिंह अव्वल रहीं। प्रतियोगिता का समापन सोमवार सायं चार बजे मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद पुरस्कार वितरण के साथ करेंगे। बालक वर्ग ग्रुप तीन की 200 मीटर फ्री स्टाइल में वाराणसी के राम अशीष यादव दूसरे और मेरठ के शम्यक जैन तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिका वर्ग में अनामिका घई और वंदना साहनी दूसरे-तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 100 मीटर ग्रुप तीन बटर फ्लाई स्ट्रोक में विंध्यांचल के करन निषाद मेरठ के विवनवीर जैन और सम्यक जैन पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। बालिका वर्ग में लखनऊ गर्ल्स हॉस्टल की वंदना शाहनी, मेरठ की आयुशी राय और सुनैना सूद पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
50 मीटर फ्री स्टाइल स्ट्रोक बालक ग्रुप तीन में गोरखपुर के अंकित यादव, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के राज चौहान, विंध्यांचल के अनिल यादव तो बालिका वर्ग में मेरठ की श्रेया, कानपुर की अनिका और मेरठ की नव्या पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। ग्रुप चार बालक वर्ग में मेरठ के अर्नव त्यागी, विंध्यांचल के विरत निशाद, लखनऊ हॉस्टल के अंशुल कुमार निषाद, बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ की अनुराधा निषाद, प्रादिक्शा निषाद और मेरठ की मान्या गौतम पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक बालक वर्ग के ग्रुप तीन में गोरखपुर के अंकित यादव, वाराणसी के रामअशीष यादव व लखनऊ के श्रीराम चौैहान और बालिका वर्ग में लखनऊ गर्ल्स हॉस्टल की रानी निषाद, विंध्यांचल की अनुष्का व मेरठ की प्रियानी सिंह पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे। 4 गुणा 50 मीटर बालक वर्ग के ग्रुप चार की हुई मिडले रिले में मेरठ, गोरखपुर व लखनऊ, बालिका वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, मेरठ व कानपुर, ग्रुप तीन बालक वर्ग में विंध्यांचल, मेरठ, कानपुर तथा बालिका वर्ग में मेरठ, लखनऊ स्पोर्ट्स हॉस्टल और विंध्यांचल की टीम पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। विजेताओं को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार, उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के अवैतनिक सचिव रविन कपूर, बेदी इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अमनदीप सिंह ने पुरस्कृत किया।