फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीइओ नगर पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 20 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो रहे हैं। ऐसे में नगर शिक्षा अधिकारी देवेश राय ने शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को आदेश जारी किया है। जिसे लेकर शिक्षक संघ ने आपत्ति जताई है और बीइओ (खंड शिक्षा अधिकारी) नगर के आदेश को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जारी आदेश में बीइओ ने शिक्षकों को संविलियन के बाद लागू होने वाली यूनिफार्म, शारदा अभियान, पुस्तक वितरण, यू-डाइस, प्रोजेक्टर समेत एमडीएम के बर्तन, गैस कनेक्शन, पंखे, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर आदि की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को निर्देशित किया है। जिस पर शिक्षक संघ का आरोप है कि विद्यालय में गार्ड नहीं है ऐसे में रात भर सुरक्षा की जिम्मेदारी जबरन शिक्षकों पर थोपी जा रही है। वहीं, ज्यादातर स्कूल बंद हैं और या अकेले ही शिक्षक विद्यालय में हैं, ऐसे में आदेश प्रभावी होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें