फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी विधानसभा क्षेत्रों की एक साथ शुरू होगी काउंटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लोकसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों की वोटिंग की गिनती एक साथ होगी। पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी। मतगणना की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह परसाखेड़ा पहुंचे और उन्होंने वहां तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

परसाखेड़ा में निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्र्रंाग रूम को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों के लिए 14 टेबिल रखी जाएंगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ काउंटिंग शुरू कराने की तैयारी पूरी कर ली जाए। हालांकि इससे पहले मतगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों को भी निर्देशित किया कि मतगणना के दौरान जिन अभिकर्ताओं को अधिकृत किया जाना है। उसकी सूची उपलब्ध करा दें ताकि बाद में कोई दिक्कत पैदा न हो। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरबंश सिंह से मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें