फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिक्कर इंटरनेशनल की गौरी जिले की टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीएसई बोर्ड दसवीं के नतीजाें में चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने टॉप थ्री पर कब्जा किया है। दूसरे नंबर का टॉपर देने के लिए बीबीएल स्कूल और तीसरे नंबर के टॉपर के लिए जीआरएम और बिशप कॉनरॉड की छात्राओं ने चिक्कर के साथ भागेदारी की है।
विज्ञापन

चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की गौरी अग्रवाल जिले में पहले नंबर पर रहीं। गौरी ने 500 में से 494 यानी 98.8 अंक हासिल किए हैं। दूसरे नंबर पर दो छात्राएं संयुक्त रूप से रहीं। इसमें चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की संस्कृति चौधरी और बीबीएल पब्लिक स्कूल, पीलीभीत रोड शाखा की अनुमिता अग्रवाल को 500 में 492 अंक मिले हैं। दोनों का प्रतिशत 98.4 है। जिले में तीसरे नंबर पर तीन छात्राओं ने कब्जा जमाया है। इनमें चिक्कर इंटरनेशनल स्कूल की ईशा भसीन, जीआरएम पब्लिक स्कूल की जूही पाठक और बिशप कॉनरॉड सीनियर सेकेंड्री स्कूल की स्तुति गोयल हैं। तीनों को 500 में 491 अंक मिले हैं, जो 98.2 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें