बरेली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) की ओर से शुक्रवार को बरेली कॉलेज में आयोजित परिचय सत्र में इग्नू क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के उप निदेशक डॉ. एके मिश्रा ने विद्यार्थियों को परामर्श सत्र में वे अवश्य शामिल होने की सलाह दी ताकि उनकी शंकाओं का समाधान हो सके।
मुख्य अतिथि डॉ. एके मिश्रा ने डिस्टेंस एजुकेशन और इग्नू की नियमावली पर विस्तार से चर्चा करते हुए छात्रों को समझाया कि वे अपने पाठ्यक्रम को निर्धारित समय में पूरा करें। कोई समस्या आने पर केंद्र के परामर्शदाता से मिलने को कहा। इग्नू केंद्र के समन्वयक डॉ. कमल कुमार सक्सेना ने सभी का स्वागत किया और परिचय सत्र का महत्व बताया। कार्यक्रम में विभिन्न पाठ्यक्रम के 109 विद्यार्थी मौजूद रहे। केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ. रवींद्र बंसल और डॉ. रेनू चौधरी ने मौजूद सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डॉ. कवींद्र सिंह, एसएस गुप्ता, डॉ. नवीन चंद्र उप्रेती, डॉ. आरबी सक्सेना, डॉ. केके रस्तोगी, नरोत्तम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।