बरेली। होम्योपैथिक चिकित्सा विज्ञान के जन्मदाता डॉ. क्रिश्चियन फ्राइडरिक सैम्युअल हेनिमैन की जयंती पर मनाए जाने वाले विश्व होम्योपैथिक दिवस पर बुधवार को आईएमए सभागार में होम्योपैथिक डॉक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने होम्योपैथी के इतिहास, आविष्कार पर विचार रखे। कहा कि जो मरीज एलोपैथिक चिकित्सा से निराश हुए उनमें होम्योपैथी ने नई आशा जगाई।
एसोसिएशन के संरक्षक डॉ. आरबी चौधरी और आईआईएचपी बरेली यूनिट के अध्यक्ष डॉ. अमित डेविस ने हेनिमैन की जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में बताया। आईआईएचपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुधांशु आर्या ने राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर संचालित कार्यक्रमों के बारे में बताया। मुख्य अतिथि चंदौला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर के एमडी डॉ. केसी चंदौला ने कार्यक्रम की सराहना की। डॉक्टर्स के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एसी सक्सेना को सम्मानित किया गया। मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीपक सक्सेना, डॉ. राकेश वर्मा, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. वीएम पाठक, डॉ. प्रवीन गुप्ता, डॉ. पीएस पांडेय, डॉ. दिनकर आर्या आदि मौजूद रहे।