फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार रूम में होता है तय योगी जी कब-कहां क्या बोलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएम योगी मंगलवार को नवाबगंज में बसपा सुप्रीमो मायावती पर जमकर हमला किया और बुधवार को फरीदपुर की जनसभा में उनका नाम तक न लेना, यह अनायास कोई भूलचूक नहीं बल्कि भाजपा की चुनावी रणनीति का हिस्सा है। दरअसल, पार्टी के स्टार प्रचारकों को कब-कहां क्या बोलना है, लखनऊ में भाजपा के ‘वार रूम’ ने यह प्लानिंग पहले से कर रखी है। पार्टी के स्टार प्रचारकों के साथ सपा-बसपा और कांग्रेस नेताओं के भाषणों पर भी भाजपा का ‘वार रूम’ पूरी निगरानी बनाए हुए है।
विज्ञापन

लखनऊ के वार रूम में भाजपा के चुनावी रणनीतिकार गोविंद नारायण शुक्ल सीएम योगी आदित्यनाथ की नवाबगंज और फरीदपुर की चुनावी सभाओं की मानीटरिंग करने को दोनों दिन बरेली में मौजूद रहे। दोनों सभाओं में जुटी भीड़, चुनावी माहौल, सपा-बसपा गठबंधन के असर, नारेबाजी, कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया और भाषण के प्रमुख बिंदुओं की रिपोर्ट भी उन्होंने ‘वार रूम’ को भेजी है। इस रिपोर्ट पर भाजपा के चुनावी विश्लेषक मंथन करेंगे और फिर तय होगा कि अगली चुनावी सभा में किस बदलाव की जरूरत है। सीएम के ओएसडी को बताया जाएगा कि उनके भाषण में क्या जोड़ना है और क्या घटाना है। अमर उजाला ने भाजपा के बृज क्षेत्र के चुनाव प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल से पार्टी के बूथ मैनेजमेंट के साथ रणनीति के दूसरे पहलुओं पर बात की तो उनका कहना था कि भाजपा का लक्ष्य कुल 51 फीसदी वोट हासिल करना है। इसके लिए पार्टी ने लखनऊ में 12 चुनाव विभाग बनाए हैं। सबको अलग-अलग काम सौंपा गया है।
शुक्ल के मुताबिक इनमें चुनाव प्रबंधन, चुनाव प्रचार, आईटी सेल, सोशल मीडिया, मीडिया, चुनावी रैली, चुनावी जनसभाएं, मीडिया वाच, कार्यक्रम विभाग, शोध एवं विश्लेषण, वाहन व्यवस्था और वार रूम विभाग शामिल हैं। वार रूम के लिए स्टार प्रचारकों की चुनावी रैलियों के भाषण की रिपोर्ट बनाने के साथ भाजपा और विपक्ष के बड़े नेताओं के भाषणों पर नजर रखने और विपक्ष सरकार विरोधी मुद्दा उठाने पर तुरंत उसकी काट खोजने की जिम्मेदारी तय क ीगई है। स्टार प्रचारक को कहां प्रदेश और राष्ट्रीय समस्याओं पर क्या और कितनी देर बोलना है, यह भी वहां से तय होता है। पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी के अलावा की अन्य छोटे बड़े सब नेताओं की चुनावी सभा की सूचना बूथ कमेटी को ठीक दो या तीन घंटे पहले एसएमएस या व्हाट्सएप पर भेजा जाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल रोजाना दो बार विभाग प्रमुखों को बुलाकर इसकी गहन समीक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें