फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी केबिन के जैतीपुर रेलवे क्रॉसिंग का बूम सोमवार सुबह तकनीकी गड़बड़ी के कारण फेल हो गया। काफी कोशिशों के बाद भी रेलकर्मी उसे चालू नहीं कर सके, जिससे क्रॉसिंग के दोनों ओर जाम लग गया।
रेल सूत्रों की मानें तो इस दौरान स्लाइडिंग रॉड की मदद से फाटक को बंद किया गया। इसके बाद भी क्रॉसिंग जाम से जूझता रहा। सुबह आठ बजे खराब हुआ बूम शाम पांच बजे ठीक हो सका। यहां बता दें कि जैतीपुर रोड से तीनों जिलों बरेली के बरगंवा से राम गंगा कटरी के गांव मानपुर बंडिया, बदायूं के दातागंज तथा शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन के गांवों की सीमा पर बसे ढाई दर्जन से अधिक गांवों की सड़कें जैतीपुर रेल क्रॉसिंग से ही निकलती है।