फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जत्थेबंदियों ने किया सामूहिक सत्संग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खालसा साजना दिवस को समर्पित कार्यक्रमों के क्रम में सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाऊन में कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। शुरुआत सोदर साहिब से र्हुई। फिर हजूरी रागी जत्था भाई दिलीप सिंह दिल्ली वालों ने कीर्तन किया। जिसके बाद आयोजित सामूहिक कीर्तन में सिख सेवक जत्था, स्त्री सत्संग सभा मॉडल टाउन, माता भाग कौर ग्रुप, अखंड कीर्तनी जत्था, गुरबाणी सेवा सोसाइटी के कीर्तनी महिलाओं और पुरुषों ने शबद गायन किया। समाप्ति के बाद गुरु का लंगर बांटा गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष महेंद्र सिंह, लवली बक्शी, दिलमीत सिंह, मालिक सिंह कालड़ा व अन्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें