फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-बीसलपुर रोड- वादा 15 दिन का था, पूरा चार महीने में भी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य की कार्रवाई के बावजूद बीसलपुर रोड का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। जबकि इस सड़क के निर्माण में घोटाला करने वाले पीडब्ल्यूडी के छह इंजीनियरों को निलंबित भी किया जा चुका है। अधिकारियों ने इस रोड का काम 15 दिनों में पूरा कराने का दावा किया था, लेकिन चार माह का वक्त यूं ही गुजर गया है। ढिलाई इतनी है कि इस रोड का पीलीभीत जिले के हिस्से में आने वाले काम का कांट्रेक्ट देने भी काफी देरी गई है। इधर बरेली में रोड के इस हिस्से का अभी काफी काम बकाया है।
विज्ञापन

बरेली-बीसलपुर रोड के काम में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन के अफसरों ने करोड़ों की रकम का गोलमाल किया था। इस पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छह अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया है। कार्रवाई से घबराए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने करीब चार माह पहले बरेली से पीलीभीत जिले की सीमा चुर्रासकतपुर तक करीब 17 किलोमीटर रोड के रिन्यूवल का करीब सवा तीन करोड़ का कांट्रेक्ट दे दिया गया। इस पर तारकोल की हॉटमिक्स की नई लेयर बिछाई जानी है। लेकिन ये काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। कैलाश पुल से चुर्रा तक और कमऊकलां से बरेली के बीच रोड का काफी काम बाकी है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने सर्दी के मौसम पर ठीकरा फोड़ दिया है। उनका कहना है कि अत्यधिक सर्दी पड़ने से तारकोल बिछाने का काम नहीं हो पा रहा है। इसलिए देरी हो रही है। उधर, पीलीभीत जिले में आने वाले रोड के इस हिस्से का चुर्रासकतपुर से भड़रिया मोड़ तक चौड़ीकरण और हॉटमिक्स का काम होना है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने इसे लेकर काफी लापरवाही दिखाई। देरी के बीच जनवरी में करीब 15 किलोमीटर रोड के काम का कांट्रेक्ट 12.80 करोड़ में दिया गया है। यह काम भी अभी काफी बाकी है।

सर्दी के बहाने ठप कर दिए कई काम
पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने सर्दी के नाम पर मनमाने ढंग से सड़कों के कई काम बंद कर दिए हैं। अभियंताओं का कहना है कि सड़क बनाने के लिए प्लांट से आने वाला तारकोल करीब 120 डिग्री गर्म होता है। बजरी से मिक्स करके उसे जमीन पर गिराते वक्त वह कम सके कम 80 से 90 डिग्री तक गर्म रहना चाहिए, तभी वह सही से चिपकेगा। इसके लिए 16 डिग्री से कम तापमान नहीं होना चाहिए। इस वजह लालफाटक, बीसलपुर रोड सहित कई सड़कों के काम दो माह से बंद हैं। जबकि कुछ अभियंताओं का कहना है कि दिन का तापमान इतना कम नहीं रहा कि इतने लंबे वक्त तक काम को बंद रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ज्यादा सर्दी की वजह से काम बंद है। थोड़ा तापमान बढ़ने के साथ ही सड़कों का बंद काम शीघ्र पूरा कराया जाएगा।’
- वीएम शर्मा, एक्सईएन, निर्माण खंड भवन पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें