फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारे शिकवे-गिले भुलाकर मिले केसर और अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सड़क के घटिया निर्माण की शिकायत पर जेई-एई पर डंडा उठाने के प्रकरण को लेकर विधायक केसर सिंह और पीडब्ल्यूडी इंजीनियरों के बीच चल रही रार आखिरकार खत्म हो गई है। सोमवार की शाम प्रधानमंत्री सड़क योजना के एक्सईएन के आवास पर विधायक और पीडब्ल्यूडी अफसर व डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारियों के बीच करीब दो घंटे तक समझौता वार्ता हुई। इसके बाद दोनों ही पक्ष गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे पर कोई कार्रवाई न कराने की बात पर सहमत हो गए है। इस घटना के बाद से ही पीडब्ल्यूडी के अभियंता कार्य बहिष्कार करते हुए विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर आंदोलन कर रहे थे।
विज्ञापन

नवाबगंज से मटकापुर तक 6.75 करोड़ से बन रही सड़क की गुणवत्ता को लेकर विधायक केसर सिंह और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के बीच विवाद हुआ था। इंजीनियरों का आरोप है कि विधायक ने डंडे से उनकी पिटाई ही नहीं की बल्कि जेई को उठा ले जाने तक की कोशिश की। इस घटना के बाद से ही केसर सिंह और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के बीच जंग कई दिनों से चल रही थी। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर इस मामले में विधायक पर एफआरआई दर्ज कराने को लगातार दबाव बढ़ाते जा रहे थे तो विधायकों की ओर से भी उन्हें बैकफुट पर लाने की कोशिशें जारी थीं। दोनों ही पक्षों के बीच चल रही लड़ाई का आखिरकार अंत हो गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और डिप्लोमा इंजीनियर संघ के पदाधिकारियों के साथ सोमवार की शाम करीब छह बजे नवाबगंज विधायक केसर सिंह और पीलीभीत विधायक संजय गंगवार की प्रधानमंत्री सड़क योजना के एक्सईएन राजवीर सिंह के आवास पर समझौता वार्ता हुई। दोनों ही पक्ष इस बात पर सहमत हो गए कि अब वह एक-दूसरे पर कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। विधायक ने इंजीनियरों से कार्य बहिष्कार छोड़कर काम करने का आग्रह किया। इस मौके पर एक्सईएन प्रांतीय खंड हरबंश सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष एसके पांडेय, क्षेत्रीय अध्यक्ष उदयवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा, जिलाध्यक्ष अजय गंगवार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें