फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल एयरबेस के पास अब बगैर नक्शे के निर्माण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। त्रिशूल एयरबेस के प्रतिबंधित एरिया में अवैध कॉलोनी का निर्माण कराने का मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एसडीएम सदर ने तहसील की टीम को मौके पर भेजकर एक निर्माणाधीन कॉलोनी के काम को भी रुकवा दिया है। एसडीएम का कहना है कि बीडीए की तरफ से एक ही कॉलोनी के बनने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन

त्रिशूल एयरबेस से सौ मीटर के दायरे में भवन निर्माण और नौ सौ मीटर की परिधि में बहुमंजिला भवनों के निर्माण पर रोक है। बावजूद इसके वहां बिल्डिंग बनने से एयरबेस की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगने का डर है। गंभीर बात यह है कि यहां बीडीए से नक्शा पास कराए बिना ही बिल्डर्स गुपचुप तरीके से कॉलोनी का निर्माण करा रहे हैं। बीडीए के अधिकारियों की तरफ से इसकी शिकायत जिला प्रशासन को की गई थी। इसके बाद एसडीएम सदर एमपी सिंह ने तहसील की एक टीम को मौके पर भेजा था। एसडीएम सदर के मुताबिक वहां किसी एक कॉलोनी के बनने की बात सामने आई थी। वहां निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। साथ ही यह सख्ती के साथ आदेश दे दिए गए हैं कि एयरबेस के पास बीडीए से नक्शा पास कराए बिना कोई निर्माण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें