फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद तक हाईवे चौड़ा करने को भूमि अधिग्रहण जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-मुरादाबाद के बीच हाईवे के चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम तेज हो गया है। एनएचएआई के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को इस बारे में पूरी जानकारी दे दी है। अधिकारियों की माने तो चौड़ीकरण का काम भी जल्द ही शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

एनएच-24 के इस हिस्से के चौड़ीकरण के लिए 24 गांवों में करीब 70 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो चुकी है। एनएचएआई मुरादाबाद ने इसके लिए 19 ग्रामों के भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया था। इसमें कब्जा लेने के बाद एनएचएआई ने उसके स्वामित्व का स्थानांतरण कराने की कार्रवाई भी पूरी कर ली है। एनएचएआई को दो दर्जन गांवों में भूमि अधिग्रहण के बदले करीब 37.25 करोड़ रुपये के मुआवजे का भुगतान करना था। अधिकारियों का कहना है कि 31 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। 30.28 करोड़ का पेमेंट हो चुका है। शेष धनराशि के वितरण की तैयारी भी कराई जा रही है। एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि अधिग्रहण का मामला निपटने के साथ ही रोड चौड़ीकरण का काम भी यथाशीघ्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें