फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के हॉस्टलों में ताबड़तोड़ छापामारी

Tue, 14 Aug 2018 12:40 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रैगिंग का मामला सामने आने और उसके बाद सीनियर के दो गुटों में हुए विवाद को भले ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने नजरंदाज कर दिया हो, लेकिन अंदरखाने कैंपस से लेकर हॉस्टल तक प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सक्रियता बढ़ा दी है। सोमवार रात आठ बजे के बाद ब्वॉयज और गर्ल्स हॉस्टल में औचक छापामारी की गई। छात्रों से पूछताछ करने के साथ ही उनके कमरे, टॉयलेट और बाथरूम तक चेक किए। मुख्य छात्रावास में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक गार्ड को हटा दिया। साथ ही छात्रों को निर्देश दिए कि अगर कोई रैगिंग करे तो तुरंत सूचना दें। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। अगर जूनियर रैगिंग होने पर नहीं बताएंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्र हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

न्यू ब्वॉयज हॉस्टल में भी रैगिंग की शिकायत सामने आने पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सोमवार को बैठक कर छापामारी की योजना बनाई। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर बीआर कुकरेती की नेतृत्व में सभी हॉस्टलों में छापामारी हुई। गर्ल्स हॉस्टल में महिला प्रॉक्टर आभा त्रिवेदी और कीर्ति प्रजापति ने छापा मारा। हालांकि यहां सब सामान्य मिला। ब्वॉयज हॉस्टलों में सबसे पहले टीम मुख्य छात्रावास पहुंची। यहां लापरवाही पर एक गार्ड को हटाया गया। उसके बाद टीम न्यू ब्वॉयज हास्टल पहुंची। यहां कुछ छात्रों के कमरों में उनके दोस्त मिले। उनको चेतावनी दी गई। इसके बाद पीजी हॉस्टल में छापामारी की। यहां ज्यादातर छात्रों के पास आईकार्ड नहीं मिले। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीआर कुकरेती ने बताया कि हॉस्टल में व्यवस्थाएं ठीक मिली। ज्यादातर छात्रों के पास आईकार्ड नहीं थे। कुछ के पास पुराने कार्ड थे। आईकार्ड जल्द जारी करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें