कुल की रस्म के साथ जश्ने
गरीब नवाज का समापन
रात भर सजी कव्वाली की महफिल
बरेली। अंजुमन-ए-गुलामाने चिश्तिया की ओर से जश्ने गरीब नवाज का आयोजन अहमद अली तालाब के ख्वाजा चौक पर किया गया। रात भर कव्वाली की महफिल सजाने के बाद सुबह कुल शरीफ की रस्म अदा की गई।
कव्वाली की महफिल में देश के मशहूर कव्वाल मोबीन नियाजी और शावेज ने अपने साथियों के साथ ख्वाजा गरीब नवाज की शान में कलाम पढ़ते हुए लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। महफिल खानकाह नियाजिया के खानवादे कमाल मियां नियाजी की सरपरस्ती में आयोजित की गई। सुबह 10:30 बजे कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। इसमें दरगाह तहसीनी के सूफी रिजवान रजा खां नूरी की मौजूदगी में फातेहा ख्वानी की गई। दुआ के बाद लंगरे आम जारी किया गया। इस दौरान कमेटी के इरफान कुरैशी, खुर्शीद अहमद, फैजी, मोईन, जहीर अहमद, शमीम अहमद, शकील, बिलाल, मुमताज आदि मौजूद रहे।