फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी सीएचसी पर अमर उजाला का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज

विज्ञापन
बहेड़ी सीएचसी पर अमर उजाला का निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आज
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बहेड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शुक्रवार को लगाया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाए जा रहे इस कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल रहेंगे। केंद्र प्रभारी डॉ. केपी जोशी (बाल रोग विशेषज्ञ), उनके साथ सर्जन डॉ. जेपी मौर्य, स्त्री रोग के मामले डॉ. प्राची सिंह, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरुचि जोशी, परामर्शदाता डॉ. प्रमोद, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार, फार्मेसिस्ट विवेक और आईडी भट्ट मौजूद रहेंगे। मरीजों की तुरंत ही ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच भी निशुल्क की जाएगी। रोगियाें को अपनी पुरानी रिपोर्ट और एक्सरे को साथ लाना होगा। इस दौरान दवाएं निशुल्क वितरित की जाएंगी। केंद्र प्रभारी डॉ. केपी जोशी ने बताया कि हर दिन यहां पांच सौ से अधिक मरीज आते हैं। बहेड़ी की आबादी करीब 70 हजार है। यहां वायरल और दाद, खाज खुजली के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें