बरेली। सीबीएसई की ओर से सोमवार को 10वीं के गणित और अनुप्रयुक्त गणित विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 2,569 विद्यार्थी शामिल रहे। केंद्र से निकलते परीक्षार्थियों ने पेपर को आसान बताया।
सीबीएसई के जिला समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि गणित विषय की परीक्षा में 2,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे। वहीं, अनुप्रयुक्त गणित में 152 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। केंद्र से बाहर निकलते हुए विद्यार्थियों अथर, अदीब, तुहीना और नंदिनी सिन्हा ने बताया कि पेपर आसान रहा। इसको लेकर लंबे समय से प्रैक्टिस भी कर रहे थे। इसलिए हल करने में परेशानी नहीं हुई। कैलकुलेशन करने में अधिक समय लगा। पूरा पेपर हल किया है। ऐसा में अच्छा परिणाम आने की उम्मीद है। मंगलवार को 22 केंद्रों पर 12वीं की फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 4,839 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।