फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा, 27 नकलची पकड़े गए

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की गुरुवार को आयोजित मुख्य परीक्षा में एक लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन पारियों मेें हुई इस परीक्षा के दौरान जहां 2986 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, 27 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह ने बताया कि मुख्य परीक्षा में पहली पारी मेें 44637 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1646 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पारी मेें 16 नकलचियों को धर दबोचा गया। वहीं, दूसरी पारी में 32832 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 776 ने परीक्षा छोड़ दी। इस पाली में आठ परीक्षार्थियों को परीक्षा में अनुचित संसाधनों का प्रयोग करते पकड़ा गया। तीसरी पाली में 23265 परीक्षार्थी शामिल रहे। जबकि 564 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीन परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें