फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चौपुला पुल की मरम्मत का 30 फीसदी काम पूरा, नौ सस्पेंशन तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के प्रमुख चौपुला पुल की मरम्मत का काम 13 दिनों में करीब 30 फीसदी पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था एनएचएआई बदायूं ने पुल को 45 दिनों में चालू करने का दावा किया है। पुल करीब डेढ़ दशक पहले बना था और मरम्मत न होने के कारण जर्जर हो गया था।
विज्ञापन


पुल के 30 सस्पेंशन जॉइंट की मरम्मत की जानी है। इनमें तीन से चार इंच का गैप हो गया था, जिससे वाहनों के चलने पर झटका लगता था। 800 मीटर लंबे इस पुल की मरम्मत के लिए एनएचएआई बदायूं डिवीजन को शासन से 1.30 करोड़ रुपये मिले हैं। पुल को 12 मई की दोपहर 12 बजे से बंद कर दिया गया था। अब तक नौ सस्पेंशन जॉइंट की मरम्मत हो चुकी है। दो नए सस्पेंशन स्थापित किए गए हैं, जिनमें कंक्रीट भरा जाना बाकी है। कुल 25 सस्पेंशन को निकाला जा चुका है। मौके पर काम करने वाली फर्म का दावा है कि पांच से सात जून तक काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद उसकी तराई की जाएगी। निर्धारित समय 20 जून या उससे पहले भी पुल को खोला जा सकता है। मजदूर जनरेटर की मदद से लगातार काम कर रहे हैं। वे सस्पेंशन बनाने के बाद उनकी तराई में जुटे हैं।



यातायात पर प्रभाव और जाम की स्थिति

चौपुला पुल बंद होने के कारण यातायात को सुभाषनगर पुलिया अंडरपास और मढ़ीनाथ की ओर मोड़ा गया है। बदायूं रोड से आने वाले लोग सिविल लाइंस की तरफ जा रहे हैं। सुभाषनगर पुलिया अंडरपास छोटा होने के कारण अक्सर जाम लग जाता है। एक साथ दोनों तरफ से बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। यही हाल मढ़ीनाथ अंडरपास का रहता है।
विज्ञापन

वर्जन ...
30 ज्वाॅइंट सस्पेंशन की मरम्मत करनी है इसमें से 25 को तोड़कर निकाल लिया गया है। इनमें से नौ को कंक्रीट किया जा चुका है तो शेष किए जा रहे हैं। सूखने के लिए 14 दिन का समय चाहिए। इसमें 30 फीसदी काम पूरा हो गया है। 20 जून तक आवागमन चालू कर दिया जाएगा। - उत्कर्ष शुक्ला, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें