फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: दिवाली पर अनार, चकरी और रॉकेट से 30 लोग झुलसे, दो पीड़ित की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी

Mon, 09 Nov 2026 06:08 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान करीब 30 लोग झुलस गए। इनमें से दो मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। कई घायलों को जिला अस्पताल से निजी अस्पतालों में रेफर किया गया। 
विज्ञापन
दिवाली पर जमकर हुई आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान अनार, चकरी और रॉकेट से निकली चिंगारियों की चपेट में आकर करीब 30 लोग झुलस गए। इनमें कई लोगों के चेहरे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर जलने के घाव हुए। गंभीर रूप से झुलसे दो मरीजों की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी।

विज्ञापन


प्लास्टिक सर्जन डॉ. कौशल कुमार के मुताबिक, आतिशबाजी के दौरान लापरवाही के कारण कई लोग आग की चपेट में आए। कुछ मरीजों के चेहरे और हाथों पर गहरे घाव थे, जिन्हें सामान्य इलाज से ठीक करना संभव नहीं था। इसलिए प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ी। 

हाथ में ही फटा बम 
उन्होंने कहा कि पटाखों से झुलसने के मामलों में शुरुआती इलाज अहम होता है। कुछ लोग देरी से आए थे तब तक टिश्यू को काफी नुकसान हो गया था। शहर निवासी एक युवक हाथ में बुलेट बम को फेंककर जला रहा था। उसके हाथ में ही एक बम फट गया। इससे ऊंगलियां काफी झुलस गईं। सर्जनी करनी पड़ी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

झुलसने के ये आंकड़े रामपुर गार्डन स्थित एक प्लास्टिक सर्जन और जिला अस्पताल में पहुंचने वालों के हैं। डॉ. कौशल ने जिले में करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग झुलसने पर अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज कराने की बात कही है। सरकारी अस्पतालों से रेफर हुए।

जिला अस्पताल बर्न यूनिट में महज तीन मामले
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में झुलसने पर इलाज के लिए 18 लोग पहुंचे, इनमें से कई लोग विशेषज्ञ चिकित्सक न होने की वजह से इलाज के लिए राजी नहीं हुए। मरीज को खुद ही लेकर चले गए। ईएमओ डॉ. अदनान के मुताबिक तीन दिन में तीन लोगों को भर्ती किया गया। इनमें से एक स्वालेनगर का युवक, एक भमोरा का युवक और एक शहर के बाकरगंज का निवासी था। फिलहाल एक ही मरीज वार्ड में भर्ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें