फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन में 290.9 एमएम बारिश, आज से राहत के आसार

Mon, 28 Sep 2026 01:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में शुक्रवार शाम से शुरू हुई झमाझम बारिश का दौर रविवार को भी रुक-रुक कर जारी रहा। तीन दिनों में 290.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रविवार को अवकाश होने और लगातार बारिश होने के कारण ज्यादातर लोग घरों से नहीं निकले। इससे सड़कें सूनीं रहीं। सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला दोपहर में तेज होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। शाम को बारिश थमी तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार ने बताया कि बारिश की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ का अत्यधिक सक्रिय होना है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम पारा 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे वातावरण में सिहरन महसूस होने लगी है। लगातार बारिश से शहर के प्रदूषण स्तर में कमी दर्ज की गई है। सिविल लाइंस इलाके में प्रदूषण का स्तर गिरकर मात्र 30 पर पहुंच गया।
राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। विभाग का अनुमान है कि सोमवार से मौसम साफ होगा और लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें