फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आंवला में 63 में से 29 राजस्व से संबंधित शिकायतें आईं, चार का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम नहने राम ने 63 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सबसे ज्यादा 29 शिकायतें भूमि संबंधी विवादों की रहीं। इसके बाद पुलिस से 15, विकास से छह, अन्य की 13 शिकायतें रहीं। मौके पर केवल चार शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

पीएम श्री योजना, धनराशि हड़पने की शिकायत की
तिगराखानपुर के दर्जनों ग्रामीणों के साथ पहुंची नैना पाल ने कहा कि पीएम श्री योजना के तहत उनके गांव के विद्यालय के लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है। ऐसे में राजनीति के तहत इस योजना को अन्यत्र जगह स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है, इसको रोका जाए। महोलिया गांव के जय सिंह ने अवैध रूप से ऊपजाऊ भूमि से मिट्टी खनन रोकने की शिकायत की। किदौना गांव की भूरी देवी ने गांव के ही एक स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष द्वारा गलत तरीके से शौचालय का केयर टेकर बनकर धनराशि हड़पने की शिकायत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें