फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में 29 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
संक्रमित को इलाज के लिए ले जाती स्वास्थ्य विभाग टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच, रोडवेज, आईवीआरआई के कर्मचारी भी पॉजिटिव

बरेली। जिले में मंगलवार को 29 नए कोरोना संक्रमित मिले। आईवीआरआई, ट्रू-नेट और कॉरपोरेट लैब की रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इनमें क्राइम ब्रांच, रोडवेज और आईवीआरआई के एक-एक कर्मचारी के अलावा सात सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम (सारी) से ग्रसित हैं।
विज्ञापन

आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में 25 और कॉरपोरेट लैब की जांच में चार पॉजिटिव मिले हैं। क्राइम ब्रांच का एक पुलिसकर्मी, खीनी मोहल्ला आजमनगर के दो व्यक्ति, उत्सव पार्ट-2 महानगर का एक व्यक्ति, सुरेश शर्मा नगर फेज-3 एक ही परिवार के चार व्यक्ति, कहरवान बिहारीपुर, कोतवाली आजाद नगर, बदायूं रोड विकासनगर, कांधरपुर सद्भावना कॉलोनी, शास्त्रीनगर के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। लोटस अपार्टमेंट के पूर्व संक्रमित के परिवार की एक महिला, सीएचसी फरीदपुर के सारी से ग्रसित एक व्यक्ति समेत तीन युवक, एक रोडवेज कर्मचारी, बेग कॉम्पलेक्स बहेड़ी के संक्रमित के परिवार की एक युवती और एक युवक, खगई नगर का एक युवक, बहेड़ी रामलीला ग्राउंड का एक व्यक्ति, आईवीआरआई कैंपस का एक स्वास्थ्यकर्मी, दिबनापुर भोजीपुरा का एक व्यक्ति, बिहारीपुर का युवक संक्रमित मिला है। धौराटांडा के दो बुजुर्ग, छोटी बमनपुरी का एक युवक, मुड़िया नवी बक्श का एक बुजुर्ग भी संक्रमित है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर में सात और बदायूं में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लखीमपुर खीरी में भी तीन संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें