फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलएलबी की 330 सीटों के सापेक्ष हुए 283 प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश का शनिवार को अंतिम दिन रहा। कॉलेज प्रशासन की ओर से पहली और दूसरी मेरिट में योग्य पाए गए विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया था। अब तक 330 सीटों के सापेक्ष 283 प्रवेश हुए हैं। अब सोमवार को इसकी तीसरी मेरिट सूची जारी की जा सकती है।
विज्ञापन

प्रवेश समन्वयक वंदना शर्मा ने बताया कि एलएलबी की बाकी 47 सीटों में प्रवेश के लिए जल्द मेरिट जारी की जाएगी। स्नातक में प्रवेश के लिए अब विद्यार्थियों की संख्या कम होती जा रही है। शनिवार को 5-6 छात्र-छात्राएं ही सीट लॉक कराने के लिए आए। ऐसा ही हाल सभी विभागों में देखने को मिल रहा है।
परास्नातक अंग्रेजी में विद्यार्थियों के प्रवेश अब रविवार को भी होंगे। जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपनी मेरिट सूची देख सकते हैं और रविवार को सीधे अंग्रेजी विभाग में प्रवेश के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

परास्नातक गणित के लिए आवेदन करने वाले सभी छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए अनिवार्य रूप से सोमवार को विभाग में संपर्क करें। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित दिन और समय पर संबंधित विभागों में पहुंचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें