फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 2823 परिवारों को मिलेंगे पक्के घर, कल से खाते में पहुंचेगी पहली किस्त

Sun, 04 Oct 2026 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले के 2823 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्के घर मिलेंगे। इन लाभार्थियों के बैंक खातों में सोमवार से 40 हजार रुपये की पहली किस्त भेजी जाएगी। किस्त मिलने के बाद लाभार्थी आवास निर्माण का काम शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन






यह धनराशि मिलने के बाद लाभार्थी अपने आवास का निर्माण कार्य शुरू कर सकेंगे। योजना के तहत उन परिवारों का चयन किया जाता है जिनके पास पक्का घर नहीं है। जिले में 2823 लाभार्थियों की पात्रता जांच पूरी कर रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन स्तर से प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब धनराशि सीधे खातों में भेजी जाएगी। पहली किस्त के बाद आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर अगली किस्तें जारी होंगी। विभाग की प्राथमिकता है कि पात्र परिवारों को समय पर धनराशि मिले।



ब्लॉकवार लाभार्थियों की संख्या

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आवास आवंटित किए गए हैं। रामनगर ब्लॉक में सर्वाधिक 415 लाभार्थियों को आवास मिले हैं। भदपुरा में 298, भुता में 294 और आलमपुर जाफराबाद में 233 परिवार लाभान्वित होंगे। अन्य ब्लॉकों में बहेड़ी (127), भोजपुरा (128), मझगवां (220) और नवाबगंज (231) शामिल हैं। बिथरी चैनपुर में 78 और क्यारा में 50 सबसे कम लाभार्थियों को आवास मिले हैं।
विज्ञापन


वर्जन
पीएम आवास योजना के अंतर्गत सत्यापन पूर्ण होेने के बाद 2823 पात्र लाभार्थियों का चयन किया गया है। सोमवार से आवास निर्माण को प्रथम किस्त प्रत्येक लाभार्थियों के खाते में भेजने की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। - चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें