फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: डेयरी कॉन्क्लेव में 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के बाद बुधवार को विकास भवन सभागार में दुग्धशाला विकास विभाग एवं पशुपालन विभाग की ओर से जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव आयोजित किया गया। इस दौरान 28 लाभार्थियों को चयन पत्र दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ देवयानी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नंदिनी योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना व अन्य योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों की आय बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ई-लॉटरी से चयनित 28 लाभार्थियों में 14 महिला व 14 पुरुष को चयन-पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर सीवीओ डाॅ. मनमोहन पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें