फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओटीपी पूछकर खाते से उड़ाए 2.66 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शातिर ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर सुभाषनगर निवासी व्यक्ति से ओटीपी पूछा और उसके खाते से दो बार में 2,65,998 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर साढ़े चार महीने बाद सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

करगैना निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका खाता एसबीआई की करगैना शाखा में है। बैंक ने उन्हें डेबिट कार्ड जारी किया था, पर उन्होंने उसका इस्तेमाल नहीं किया। 14 दिसंबर 2024 को एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनका कार्ड चालू करना है। अनिल ने मना किया तो उन्हें कार्ड बंद होने की धमकी दी गई और ओटीपी मांगा गया। इस पर अनिल ने ओटीपी बता दिया।
बताया कि इसके कुछ देर बाद ही दो ट्रांजेक्शन हो गए। दो जनवरी 2025 को अनिल बैंक पहुंचे तो उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने दो जनवरी को तहरीर दी थी। बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई। अब इस मामले की रिपोर्ट सुभाषनगर थाने में दर्ज की गई है। पुलिस ने साइबर सेल के सहयोग से जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें