फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 265 करोड़ से बुझेगी शहर की प्यास, 51 करोड़ रुपये जारी

Sun, 10 May 2026 02:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
265 करोड़ की अमृत 2.0 योजना से शहर में जलापूर्ति का संकट खत्म होने की उम्मीद है। पहली किस्त के रूप में 51.14 करोड़ रुपये जारी होने से परियोजना को गति मिलेगी। अहमदाबाद की कंपनी शहर में 19 ओवरहेड टैंक व 37 बोरिंग ट्यूबवेल बनाएगी। इससे शहर की 92% आबादी तक शुद्ध जल पहुंचने की उम्मीद है। अभी 51.15% आबादी को ही जलापूर्ति की जा रही है। इस योजना से उन वार्डों के लोगों को सबसे अधिक राहत मिलेगी जो वर्षों से जल संकट और दूषित पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि परियोजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाने, ओवरहेड टैंक निर्माण, पंपिंग स्टेशन विकसित करने और जलापूर्ति नेटवर्क को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा। पुरानी और जर्जर पाइप लाइनों को भी बदला जाएगा, ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और घरों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। शासन स्तर से धनराशि जारी होने के बाद जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा। परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जलापूर्ति की जा सके।
शहर के सूफी टोला, कालीबाड़ी, फाल्तूनगंज सहित कई इलाकों में हर साल गर्मी में जल संकट गहरा जाता है। जलापूर्ति बाधित होने पर लोगों को निजी और नगर निगम के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है। कई मोहल्लों में कम दबाव से पानी पहुंचने की शिकायतें रहती हैं। पुराना शहर के इलाकों से दूषित जलापूर्ति की शिकायतें लगातार आती रही हैं। ऊंचाई वाले और पुराने पाइप लाइन नेटवर्क वाले क्षेत्रों में स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में अमृत 2.0 योजना से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रोज 135 लीटर प्रति व्यक्ति के अनुपात से होगी आपूर्ति
योजना के तहत 1300, 2550, 2200, 2600, 2500, 2300, 2400, 1800, 1550, 2400, 1300, 1800, 1600, 2350, 2000, 700, 600, 500 और 1300 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। रोजाना 135 लीटर प्रति व्यक्ति के अनुपात से पानी की आपूर्ति की जाएगी। शहर के 93 हजार घरों को इन ओवरहेड टैंकों से जोड़ा जाएगा। गंदा पानी आने की शिकायतें रोकने के लिए पुरानी लाइनों को पूरी तरह से बंद किया जाएगा।

चार जोन में बांटा शहर

जल निगम ने पूरे शहर को चार मुख्य जोन सेंट्रल सिटी, नॉर्थ डेवलपमेंट, सुभाषनगर और ट्रांस रेलवे जोन में विभाजित किया है। इस चरण में कुल 19 नए नलकूप लगाए जाएंगे और पानी के भंडारण के लिए 19 उच्च जलाशयों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही, शहर के विभिन्न हिस्सों में कुल 302.38 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी, ताकि घरों तक निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 की अनुमानित 11.44 लाख की आबादी को मानक मानकर 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से जल उपलब्ध कराना है। योजना के तहत कुल 76,465 नए हाउस कनेक्शन दिए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें