फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 265 करोड़ की परियोजना मंजूर, 76 हजार घरों तक पहुंचेगा पानी

Fri, 24 Jul 2026 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जल निगम (शहरी) की ओर से पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत 265 करोड़ की लागत से शहर के 76 हजार घरों को जलापूर्ति की जाएगी। इसके लिए स्टेट लेवल टेक्निकल कमेटी (एसएलटीसी) से मंजूरी मिल गई है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

जल निगम ने अमृत 2.0 के तहत नगर निगम क्षेत्र के 80 में से 34 असंतृप्त व 23 आशिंक असंतृप्त वार्डों में नए ओवरहेड टैंक के निर्माण व पाइपलाइन बिछाने की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेजी थी। अब एसएलटीसी की ओर से इसको अनुमति मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुजरात के अहमदाबाद की फर्म पी दास इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। अनुबंध को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके तहत 37 ट्यूबेल, 18 ओवरहेड टैंक, 301 किमी पाइप लाइन डाली जाएगी। प्रथम किस्त के रूप में 51.14 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
शहर के असंतृप्त वार्ड संख्या 38, 31, 7, 26, 70, 14, 33, 28, 34, 55, 47, 45, 59, 36, 53, 20, 64, 15, 2, 60, 1, 41, 74, 76, 24 और आंशिक असंतृप्त वार्ड 66, 68, 61, 69, 39, 9, 27, 73, 42, 49, 46, 18, 19, 48, 79, 43, 16, 4, 5 व 21 तक पानी पहुंचाने की योजना है।
विज्ञापन

शहर के 76 हजार घरों में जलापूर्ति के लिए 265 करोड़ की परियोजना का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे एसएलटीसी की मंजूरी मिल गई है। टेंडर कराया जा रहा है। अनुबंध के बाद काम शुरू कराया जाएगा। इसको दो साल में पूरा करना है। -संजय कुमार, अधिशासी अभियंता, जल निगम (शहरी)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें