फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 26 हजार किसानों पर जिला सहकारी बैंक का 123 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिला सहकारी बैंक की फरीदपुर और कनमन शाखाओं में भले ही 1.80 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया है, लेकिन बैंक की वित्तीय स्थिति बेहतर होने का दावा किया जा रहा है। महाप्रबंधक देवेंद्र सिंह के मुताबिक, वर्तमान में 26 हजार से अधिक किसानों पर फसली ऋण के 123 करोड़ रुपये बकाया हैं। जिले की सभी 26 शाखाओं में 2.85 लाख लोगों के बचत खाते हैं, जिनमें 477.28 करोड़ रुपये जमा हैं।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने बताया कि बैंक ने सभी 142 सहकारी समितियों में उर्वरक के व्यवसाय के लिए 10-10 लाख रुपये तक की लिमिट पास की है। किसानों को ऋण उपलब्ध कराने के लिए सहकारी समितियों की ऋण सीमा 318.62 करोड़ रुपये है। वर्तमान में बैंक का पूंजी अंश शेयर 33.84 करोड़ है। पिछले वित्तीय वर्ष में समितियों के माध्यम से किसानों के बीच 466.81 करोड़ रुपये लोन बांटा गया है। बैंक का वर्तमान व्यवसाय 852 करोड़ रुपये है। बैंक का एनपीए भी सिर्फ 2.99 प्रतिशत है। ऑडिट वर्गीकरण में बैंक को ए-ग्रेड मिला हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें