फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लकड़ी कारोबारी से 25.72 लाख रुपये हड़पे, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। प्लाईवुड फैक्ट्रियों में लकड़ी सप्लाई करने वाले एक व्यापारी से 25.72 लाख का बकाया हड़पने और मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को फैक्टरी मालिक समेत चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


फर्रखपुर मझौआ गांव निवासी सदर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसानों से लकड़ी खरीदकर फैक्ट्रियों में सप्लाई करते हैं। उन्होंने एक जुलाई 2025 से 25 जनवरी 2026 के बीच कचहरी के पीछे थाना कैंट निवासी रवि नेमानी की तीन फैक्ट्रियों परसाखेड़ा, फरीदपुर के पांचजन्य प्लाई फैक्टरी व एक अन्य पर लकड़ी सप्लाई की थी।
पीड़ित के अनुसार, कुल बकाया राशि में से उन्हें 79.26 लाख का भुगतान कर दिया गया। आरोप है कि जब पीड़ित ने अपने बकाया रुपये मांगे तो आरोपी टालमटोल करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि पांच जून को जब वह बकाया पैसा मांगने पहुंचे तो आरोपी मालिक रवि नेमानी, उनके बेटे श्लोक नेमानी, मानक नेमानी और भांजे यश अग्रवाल ने उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। इसके बाद उन्हें द्वारिकेश पुल के पास रोककर पीटा गया। दोबारा रुपये मांगने पर धमकी दी गई।
विज्ञापन

सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्लाईवुड फैक्टरी मालिक रवि नेमानी समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

चाट विक्रेता की जेब से उचक्कों ने 50 हजार उड़ाए

नवाबगंज। कस्बे में चाट विक्रेता की जेब से उचक्कों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है।

कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी मेवाराम एसबीआई की शाखा के सामने चाट पकौड़ी का ठेला लगाते हैं। मेवाराम ने पुलिस को बताया कि वह कस्बे की एसबीआई की शाखा में खाताधारक हैं। उन्होंने अपने मकान की मरम्मत के लिए बैंक से 60 हजार निकाले थे। गेट की ओर आए तो उनके जेब से उचक्कों ने रुपये उड़ा दिए। कुछ देर बाद उन्होंने जेब में हाथ डाला जानकारी हुई। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें