फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 25 करोड़ से संवर रही मलिन बस्तियों की तस्वीर

Tue, 14 Apr 2026 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम 25 करोड़ रुपये की लागत से शहर की मलिन बस्तियों की तस्वीर संवार रहा है। नतीजा, अब ये बस्तियां भी मुख्यधारा से जुड़ती नजर आ रही हैं। इस कायाकल्प अभियान के तहत बस्तियों को स्मार्ट सुविधाओं से भी सुसज्जित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर की 85 में से 45 मलिन बस्तियों में वर्तमान में विकास कार्य संचालित हैं। इन क्षेत्रों में कच्ची गलियों की जगह सीसी रोड और डामर की सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जलभराव से निजात के लिए पक्की नालियों का निर्माण किया जा रहा है। हर घर तक जल पहुंचाने के लिए नई पाइप लाइनें बिछाई जा रही हैं। निर्माण विभाग की टीमें लगातार गुणवत्ता की निगरानी कर रही हैं। एक्सईएन राजीव कुमार राठी ने बताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होते ही मलिन बस्तियों के जीवन स्तर में बड़ा और सकारात्मक बदलाव दिखेगा।
शासन को भेजा प्रस्ताव
इन बस्तियों में बहुमंजिला आवासीय परिसर, स्कूल, बाजार और पार्क जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करने के लिए नगर निगम ने एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। पार्कों के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी भी स्थानीय लोगों को ही सौंपी जाएगी। इससे सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें