फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बहेड़ी में एक ही तारीख में 25 बिल पास... 58.47 लाख का भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षेत्र पंचायतों में 5वें व 15वें वित्त आयोग का पैसा कहां खर्च हो रहा है, कोई पूछने वाला नहीं है। बहेड़ी क्षेत्र पंचायत में एक ही तारीख में 25 बिल पास हो गए और विभिन्न दरों में खर्च दिखाकर 58.47 लाख का भुगतान हो गया। यह पूरा भुगतान एक ही काम को अलग-अलग दिखाकर मेसर्स राहुल सिंह राठौर के नाम हुआ है। यही नहीं, बिल के नाम पर नोटशीट पोर्टल पर ऑनलाइन है, जिसमें सिर्फ लेखाकार के ही हस्ताक्षर हैं। नोटशीट पर जीएसटी आदि टैक्स की कटौती भी अंकित है। इसके अलावा न फर्म के बिलों का पता है न ही जीएसटी नंबर का अंकन है।
विज्ञापन


शीतल पेयजल प्याऊ निर्माण के नाम पर 15वें वित्त आयोग की धनराशि में खेल हुआ है। वर्ष 2024-25 में पेयजल प्याऊ निर्माण दिखाया गया और एक ही दिन नौ मई 2025 को कुल 25 बार में 58.47 लाख रुपये निकाले गए हैं। इसमें तीन अलग-अलग दरों पर प्याऊ निर्माण दिखाया गया है। गांव भीकमपुर में पेयजल प्याऊ निर्माण में मेसर्स राहुल सिंह राठौर के नाम से 2,33,895 रुपये का भुगतान हुआ है। इस भुगतान में वाउचर तिथि नौ मई 2025 दर्शाई है। रिनिंग पेमेंट वाली नोटशीट पर केवल लेखाकार के हस्ताक्षर हैं, जबकि बीडीओ व ब्लाॅक प्रमुख के हस्ताक्षर रिक्त हैं। संवाद
-
कई जगहों पर दिखाया निर्माण

मुवई और नानपुर, मुरचौरा, गौतिया अहमदनगर में, जम्सवंत जनूबी मंदिर और मंसूरगंज मंदिर में, मंडनपुर में शेरगढ़ रोड मजार के पास, मवई मस्जिद के पास, सियाठेरी में शिव मंदिर व खिजरपुर मंदिर के पास शीतल पेयजल प्याऊ निर्माण दर्शाया है। इन सभी स्थलों पर प्याऊ निर्माण में 4,67,739 रुपये की दर से कुल 23,38,695 रुपये का भुगतान नौ मई 2025 को किया गया है।
विज्ञापन


-
दो स्थलों पर प्याऊ लगाने में 9.35 लाख खर्च

बिजौरिया गौटिया के सरकस में चौक पर और गांव सीकरी में बहेड़ी मुड़िया मार्ग के मंदिर के साथ ही नौली के पटपरागंज और फूलपुर में हरिबाबा की मढ़ी पर भी प्याऊ निर्माण में 4,67,738 रुपये की दर से कुल 9,35,476 रुपये का भुगतान नौ मई 2025 को हुआ है।


इन स्थलों पर लगाए 25.72 लाख के प्याऊ
जायमांत रामपुर, सिलीजागीर के चाठो पिपलिया के मंदिर के पास, मकरोई में गुरुद्धारे के पास, जामखजूर, कंचनपुर, इटौआधुरा मंदिर के सामने, मोहम्मदपुर, लखीमपुर, बंजरिया में किरनमूर्ति इंटर कॉलेज में, आमदंडा गौटिया में, भीकमपुर में भी प्याऊ निर्माण दिखाकर 2,33,895 रुपये की दर से कुल 25,72,845 रुपये का भुगतान हुआ है।
विज्ञापन




वर्जन-

हम 31 मई 2025 को रिटायर हो गए हैं। नोटशीट पर बीडीओ के हस्ताक्षर जरूरी हैं, लेकिन किस वजह ये उन्होंने हस्ताक्षर नहीं किए। यह मुझे अब पता नहीं है।

- ओम प्रकाश, सेवानिवृत्त लेखाकार


शुक्रवार को फाइल निकलवार जांच करेंगे। नोटशीट फाइल का सबसे प्रमुख हिस्सा है, बिल-वाउचर के स्थान पर उसे पोर्टल पर ऑनलाइन करना उचित नहीं है।
- श्रीष वर्मा, बीडीओ-बहेड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें