फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजामुद्दीन से लौटे बरेली जोन के 245 तब्लीगी जमाती चिह्नित

विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

इनमें सर्वाधिक मुरादाबाद रेंज के, बिजनौर जिले के ही 150 नाम शामिल

बरेली। निजामुद्दीन मरकज के मोबाइल टावर से चिह्नित हुए 245 तब्लीगी जमाती बरेली जोन से ताल्लुक रखते हैं। इनमें सर्वाधिक 150 जमाती अकेले बिजनौर के हैं तो बरेली जोन में शाहजहांपुर के आठ जमाती शामिल हैं। एडीजी इन सभी का सत्यापन करा रहे हैं। इनमें अधिकांश को क्वारंटीन किया जा रहा है। कोई गंभीर बीमार या लक्षण मिलने पर स्वास्थ्य विभाग उसका उपचार कराएगा।
विज्ञापन

देश भर में कोरोना फैलाने के लिए जिम्मेदार माने जा रहे कई तब्लीगी जमाती अंडरग्राउंड हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में जमात के दिनों में संचालित मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया जा रहा है। यूपी एसटीएफ ने ट्रेस करके सूची अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को सौंप दी है। यहां से एडीजी दफ्तर को लगातार नए अपडेट मिल रहे हैं। बरेली जोन की लिस्ट में सोमवार शाम तक 245 नाम आ गए। जिले के आधार पर जो लिस्ट मिली है उसमें बरेली जोन के शाहजहांपुर के भी आठ जमाती शामिल हैं।
इनके अलावा मुरादाबाद के 50, बिजनौर में 150, रामपुर में 15, अमरोहा में 4, संभल में 18 जमाती शामिल हैं। एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने बताया कि इन सभी का सत्यापन कराया जा रहा है। कई लोग अपने घरों के अलावा दूसरे शहरों में भी हो सकते हैं। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर सभी को क्वारंटीन करना प्राथमिकता होगी। गंभीर स्थिति होने पर चेकअप व उपचार आदि स्वास्थ्य विभाग कराएगा।

बरेली में विदेश से आए आठ लोगों की भी तलाश

बरेली जोन में तब्लीगियों के साथ ही लॉकडाउन से पहले विदेश से आए लोगों की भी सूची लगातार मुख्यालय से मिल रही है। इनमें बरेली जोन में करीब 43 लोगों के विदेश से आने की खबर है। इनमें से आठ बरेली के हैं। पुलिस के मुताबिक सभी स्वस्थ हैं और अधिकांश अपने घर में क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें