फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज के 24 गांवों में दो दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लड़खड़ाई आपूर्ति व्यवस्था से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन

मीरगंज। देहात क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों में दो दिन से बिजली गुल है। अब तक आपूर्ति सुचारु नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।


न्यू करनपुर फीडर की खराबी के कारण असद नगर, गोरा हेमराजपुर, लभेड़ा दुर्गा प्रसाद, तिलमास, कुतकपुर, करौरा समेत करीब 24 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार दो दिनों से आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। गांवों में रात के समय अंधेरा छाने से लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। मोबाइल चार्ज न होने, इन्वर्टर के काम न करने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसइमें महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी बिजली निगम से कोई नहीं पहुंचा। जब इस बारे में एसडीओ मीरगंज सूर्य प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। न्यू करनपुर फीडर की समस्या को दिखवाकर शीघ्र आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें