मीरगंज। क्षेत्र के गांव तिलमास में हरे-भरे आम के पेड़ को बिना इजाजत काटे जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ठेकेदार ने शनिवार को दो हरे-भरे आम के पेड़ काट डाले। शिकायत के बाद वन विभाग की टीम मौके पर तो पहुंची, लेकिन बिना कार्रवाई करे चली गई। ग्रामीणों के मुताबिक टीम के आते ही ठेकेदार लकड़ी वहीं छोड़कर भाग गया। तेज बारिश के कारण काटी गई लकड़ी अब भी बाग में पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो माफियाओं पर अंकुश लगता। रेंजर संतोष कुमार मठपाल से इस मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि बाग मालिक ने अपने निजी उपयोग के लिए ही दो पेड़ काटे हैं। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। संवाद