दुनका। शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका के एक व्यक्ति से कोर्ट के आदेश पर चौकी इंचार्ज रामपाल सिंह तोमर ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर 24 हजार वसूले।
थाना देवरनिया के गांव नगला निवासी अफजाल अहमद ने अपनी पुत्री शबिस्ता की शादी शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका निवासी निजाम पुत्र मंशा अली के साथ 2019 में की थी। कुछ दिन तक सही सलामत चला, लेकिन उसके बाद पीड़िता के साथ दहेज के लिए मारपीट शुरू कर दी थी और उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने वर्ष 2020 में दहेज उत्पीड़न सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
कोर्ट ने आरोपी निजाम को 24 हजार रुपये शबिस्ता को देने के लिए आदेश कर दिया, लेकिन आरोपी ने अवमानना की। कोर्ट ने वसूली वारंट जारी कर दिया। बुधवार को चौकी इंचार्ज दुनका रामपाल सिंह तोमर ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से उससे 24 रुपये वसूल लिए। संवाद