फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे रिकॉर्ड बारिश से धूप रही बेअसर

विज्ञापन
बुधवार को हुई बारिश के बाद मौसम खुशगवार हो गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

मंगलवार की रात से बुधवार दोपहर तक 57.8 एमएम दर्ज हुई बारिश

बरेली। बारिश से खुशगवार हुए मौसम के लुत्फ का सिलसिला फिलहाल बरकरार रहेगा। मौसम विभाग ने अगले करीब चार दिनों तक अनुकूल माहौल बनने पर तेज बारिश के आसार जताए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, हवाओं की दिशा अनुकूल है, शहर में निम्न वायुदाब होने से लोगों को राहत की बारिश मिल रही है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, शहर में मानसून हावी होने लगा है। वहीं निम्न वायुदाब का क्षेत्र भी बनने की वजह से अच्छी बारिश हो रही है। बताया कि चार दिन पहले एक और दो एमएम बारिश हुई थी। वहीं बीते तीन दिनों से क्रमवार 10, 26 और बुधवार को 57.8 एमएम बारिश दर्ज हुई, जो कि अब तक की और सावन की एक दिन में हुई सर्वाधिक बारिश है। बारिश के बाद आसमान साफ होने से धूप खिली, जिससे थोड़ी सी उमस हावी रही। उन्होंने देर रात फिर से बादलों के छाने के बाद बारिश के आसार जताए हैं। बुधवार को तापमान अधिकतम 31.6 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें