फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भू-स्वामियों ने दी सहमति... नौ गांवों की भूमि पर आकार लेगी सप्तनाथ ईको सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण की तरफ से बड़ा बाइपास और पीलीभीत बाइपास के बीच नौ गांवों की भूमि पर सप्तनाथ ईको सिटी विकसित की जाएगी। इसके लिए भू-स्वामियों ने सहमति दे दी है। साथ ही, रामगंगानगर आवासीय योजना के सेक्टर-8 शिप्रा एन्क्लेव के पार्ट ले-आउट प्लान में आंशिक संशोधन का निर्णय लिया गया है। सप्तनाथ ईको सिटी के लिए ग्राम आसपुर खूबचंद, अडूपुरा जागीर, नवदिया कुर्मियान, अहिलादपुर, कुम्हरा, बरकापुर, हरहरपुर, कलापुर व मोहरनिया गांवों की 267.1443 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 11.65 हेक्टेयर जमीन ग्राम समाज की है। शेष भूमि किसानों से आपसी समझौते के तहत क्रय की जानी है।
विज्ञापन

इसके लिए 13.17 अरब रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। ग्राम समाज की भूमि के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। ईको सिटी की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट व ले-आउट प्लान कंसल्टेंट ड्रीम्स की ओर से तैयार किया गया है। परियोजना को विकसित करने के लिए कृषि भूमि को आवासीय में परिवर्तित कराया जाएगा। इसके साथ ही, पर्यावरण प्रभाव आकलन, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और एयर फोर्स आदि विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें