फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 24 हॉटस्पॉट बने, शहर में और बढ़ा कोरोना का खतरा

विज्ञापन
Corona - फोटो : Twitter
विज्ञापन

रोज निकल रहे केस, एडीजी और डीआईजी भी ले रहे जिला प्रशासन से अपडेट

बरेली। लॉकडाउन में छूट के साथ ही कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिले में 24 जगह हॉटस्पॉट बन चुके हैं। शहर में पुलिस एक जगह से बांस बल्ली उखाड़कर दूसरी जगह लगाते हुए अब थक सी चुकी है। पुलिस के तमाम प्रयासों के बाद भी लोग सामाजिक दूरी का पालन न करते हुए खुद के अलावा अपने परिवार की भी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में रामपुर गार्डन, प्रकाश कॉलोनी चनेहटी, मोहनपुर, साहूकारा, सीबीगंज के सरनिया व बादशाह नगर, बारादरी के एजाज नगर गौंटिया, चक महमूद, इज्जत नगर के बिहार मान नगला इन दिनों हॉटस्पॉट बने हुए हैं। अब रविवार को संक्रमित मरीज मिलने के बाद एजाज नगर गौंटिया को दोबारा हॉटस्पॉट बनाया गया है। इसके अलावा बारादरी के हजियापुर, सुभाष नगर के मढ़ीनाथ, प्रेमनगर के अशरफ खां छावनी को भी नया हॉटस्पॉट बनाया गया है। बानखाना में हॉटस्पॉट हटाया गया है।
देहात में बिथरी चैनपुर के आलमपुर गजरौला, सिरौली के प्यास मोहल्ला, अलीगंज के खैलम और महोलिया, मीरगंज के खानपुर, मीरगंज ब्लॉक परिसर और टीचर कॉलोनी, भुता के सिमरा बहोर नगला, फतेहगंज पूर्वी के जिगनिया सादिक अली, फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा, मोहल्ला फर्रकपुर व गांव वाहनपुर में हॉटस्पॉट बने हुए हैं।

जिले के सभी हॉटस्पॉट पर लोगों की सामान्य आवाजाही रोककर पुलिस तैनात की गई है। जरूरत का सामान अंदर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। नए हॉटस्पॉट की जिला प्रशासन से घोषणा होते ही पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संबंधी अपना काम शुरू कर देती है। - शैलेश पांडेय, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें