फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी विरोधी अभियान में दूसरे दिन 24 लोग पकड़े गए

Tue, 22 May 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल वसूली के लिए चल रहे अभियान में दूसरे दिन 24 लोग पकड़े गए, जबकि 13.24 लाख रुपये के 19 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। 
विज्ञापन

सुभाषनगर और आसपास इलाकों में एसई शहर एनके मिश्रा ने अपनी देखरेख में चेकिंग कराई। इसमें 24 लोग बकायेदारी में कटे कनेक्शन फिर चलाते मिले। इन सभी पर थाना सुभाषनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मढ़ीनाथ, नेकपुर, तिलकनगर आदि स्थानों पर ज्यादातर लोग नई तकनीक से चोरी करते मिले। इन लोगों ने मीटर केबल लंबा कर छत पर लगा लिया था और केबल में कट लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। टीम में अधिशासी अभियंता पीए मोंगा, राकेश सिंह, एसडीओ विजय कनौजिया, अजय शुक्ला, जेई पवन चंद्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें